कन्नौज में एक गलती पड़ी भारी, लेखपाल को चुकानी पड़ी कीमत

कन्नौज की तिर्वा तहसील में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाले मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। विवादित भूमि की वरासत त्रुटिपूर्ण तरीके से दर्ज करने और सरकारी दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में लेखपाल पर बड़ा एक्शन हुआ है जिससे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 July 2026, 2:29 AM IST
google-preferred

Kannauj: तहसील तिर्वा में कार्यरत लेखपाल चित्रांश यादव (लेखपाल क्षेत्र-खिरिया) को विवादित भूमि की वरासत त्रुटिपूर्ण ढंग से दर्ज करने और कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

उप जिलाधिकारी तिर्वा ने बताया कि यह कार्रवाई तहसीलदार तिर्वा की संस्तुति एवं नायब तहसीलदार हसेरन द्वारा 1 जुलाई को प्रस्तुत जांच आख्या के आधार पर की गई है। जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि राजस्व ग्राम कांकरकुई की गाटा संख्या-635 (विवादित भूमि) की वरासत बिना समुचित जांच-पड़ताल और नियमानुसार परीक्षण के दर्ज कर दी गई, जिसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही माना गया।

UPTET परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला, महराजगंज-फरेंदा के सभी स्कूल 2 दिन बंद; डीएम ने जारी किया सख्त आदेश

निलंबन अवधि के दौरान लेखपाल का मुख्यालय तहसील तिर्वा निर्धारित किया गया है तथा उन्हें राजस्व निरीक्षक कार्यालय, तहसील तिर्वा से संबद्ध किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन-निर्वाह भत्ता मिलेगा। साथ ही उन्हें यह प्रमाणित करना होगा कि निलंबन अवधि में वे किसी अन्य सेवायोजन, व्यवसाय अथवा निजी कार्य में संलग्न नहीं हैं।

नायब तहसीलदार तिर्वा जांच अधिकारी नामित

प्रकरण की विभागीय जांच के लिए नायब तहसीलदार तिर्वा को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी आरोपपत्र तैयार कर नियमानुसार जांच पूरी करते हुए अपनी रिपोर्ट सक्षम अधिकारी को सौंपेंगे।

TET परीक्षा के दिन रोड शो बना युवाओं की राह में रोड़ा, अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित, आखिर किसकी जिम्मेदारी?

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजस्व अभिलेखों की शुचिता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kannauj

Published :  3 July 2026, 2:25 AM IST

Advertisement