कन्नौज में खाकी पर सवाल, मारपीट रोकने गए युवकों की पिटाई का आरोप, थाने में धरने पर बैठे लोग
कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में उस वक्त विवाद बढ़ गया, जब मारपीट शांत कराने पहुंचे युवकों ने पुलिसकर्मियों पर ही पिटाई का आरोप लगा दिया। आरोपों के बाद नाराज लोग थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए, जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई।