संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में सौम्या गर्भयाल की बड़ी सफलता, 822वीं रैंक के साथ नैनीताल का नाम किया रोशन

नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां रहने वाली सौम्या गर्भयाल ने संघ लोक सेवा आयोग की कठिन परीक्षा में 822वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। । लोग लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी मेहनत की सराहना कर रहे

Nainital: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां रहने वाली सौम्या गर्भयाल ने संघ लोक सेवा आयोग की कठिन परीक्षा में 822वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लोग लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी मेहनत की सराहना कर रहे हैं।

क्या है पूरी खबर?

सौम्या गर्भयाल इस समय अल्मोड़ा जिले में उपजिलाधिकारी के पद पर जिम्मेदारी निभा रही हैं।उनका पैतृक गांव पिथौरागढ़ जिले के गर्ब्यांग में स्थित है, लेकिन पिछले काफी समय से उनका परिवार भीमताल में ही रह रहा है। यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को आगे बढ़ाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए नया मुकाम हासिल

इससे पहले भी सौम्या ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। वर्ष 2024 में आयोजित प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने दसवां स्थान हासिल किया था। उस सफलता के बाद वह प्रशासनिक सेवा में आईं और अब संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया मुकाम हासिल कर लिया है।

कड़ी मेहनत

सौम्या की माता बीना गर्भयाल नैनीताल में अभिसूचना विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके पिता देव सिंह हैं। उनकी बड़ी बहन साक्षी बैंक ऑफ महाराष्ट्र में प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। परिवार का कहना है कि सौम्या ने हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता दी और कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

गृह मंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे, हरिद्वार में जनसभा को करेंगे संबंधित, क्यों खास है गृह मंत्री का यह दौरा

सौम्या की प्रारंभिक शिक्षा भीमताल के हरमन माइनर स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई नैनीताल से पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए वह दिल्ली गईं, जहां उन्होंने हिंदू कॉलेज से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। सभी का कहना है कि सौम्या ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य तय हो और मेहनत सच्ची हो तो सफलता जरूर मिलती है। उनकी कामयाबी से क्षेत्र के युवाओं को भी नई प्रेरणा मिली है।

Location : 
  • नैनीताल

Published : 
  • 7 March 2026, 1:13 PM IST

Advertisement
Advertisement