ऋषिकेश होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कई युवक-युवतियां पुलिस हिरासत में, कई बड़े राज सामने आने के आसार

ऋषिकेश में मेयर सम्मेलन से पहले एक होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर हंगामा मच गया। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। बजरंग दल ने सख्त कार्रवाई की मांग की है, जांच जारी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 4 June 2026, 10:53 AM IST
google-preferred

Rishikesh: तीर्थनगरी ऋषिकेश में मेयर सम्मेलन से ठीक एक दिन पहले एक होटल में कथित संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। नटराज चौक के पास स्थित होटल में कुछ युवक-युवतियों के साथ आपत्तिजनक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद स्थानीय माहौल गरमा गया। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

संगठन के कार्यकर्ताओं ने की छापेमारी

सूचना मिलने पर एक हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और होटल में छापेमारी की। इस दौरान कुछ युवक-युवतियों को पकड़कर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस ने शुरू की जांच, होटल की गतिविधियों पर नजर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और होटल में चल रही गतिविधियों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। होटल के रिकॉर्ड और गतिविधियों की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

ऋषिकेश में बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, हरियाणा के युवकों को भीड़ ने घेरकर पीटा

स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का बाजार गर्म

घटना के बाद ऋषिकेश में स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोग होटल में हुई गतिविधियों को लेकर अलग-अलग दावे कर रहे हैं, हालांकि इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बजरंग दल ने जताई नाराजगी

बजरंग दल के प्रमुख नरेश उनियाल ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा टला: बेकाबू होकर दीवार तोड़ पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, जानें हादसे की वजह

पुलिस रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि होटल में वास्तव में किस प्रकार की गतिविधियां हो रही थीं। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। तब तक मामले को लेकर सभी पहलुओं की जांच जारी रहेगी।

Location :  Rishikesh

Published :  4 June 2026, 10:53 AM IST

Advertisement