ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर दो बसों और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की वजह कार ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा और यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें
नगर निगम की बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। अब शहर में खुशियों के मौकों पर किन्नर ₹2100 से ज्यादा बधाई नहीं वसूल पाएंगे। साथ ही पार्षदों के भत्ते और वेंडरों की फीस को लेकर भी बड़े फैसले लिए गए। पूरी खबर यहाँ पढ़ें
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट–ऋषिकेश मार्ग पर देर रात जंगली हाथी की आवाजाही ने लोगों में कौतूहल मचा दिया। वाहन चालक और राहगीर रुककर वीडियो बनाने लगे, जबकि प्रशासन ने सुरक्षित दूरी और सतर्कता बरतने की अपील की।
उत्तराखंड के ऋषिकेश में थाना मुनिकीरेती क्षेत्र स्थित ओंकारानंद सरस्वती निलयम स्कूल के बाहर दीवार गिरने से तीन दोपहिया वाहन उसकी चपेट में आ गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई व्यक्ति आसपास नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
उत्तराखंड के ऋषिकेश में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे की खबर है। एक स्कॉर्पियो 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू किया।
मध्य प्रदेश के निवासी हेमंत सोनी 16 अक्टूबर को ऋषिकेश में एक निर्माणाधीन पुल से गंगा नदी में गिर गए थे। चार दिन बीतने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तराखंड से सर्च ऑपरेशन तेज करने की अपील की है।
ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग 58 पर तिलणी में एक ट्राला चालक शराब के नशे में था, जिसने कई खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारी और एक मोटरसाइकिल को ट्राले के अंदर घसीट लिया। घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और लंबा जाम लग गया।
ऋषिकेश के तपोवन में एक युवक ने होटल में अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने पति की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
ऋषिकेश की सुभाष बनखंडी श्रीराम लीला कमेटी के कलाकारों ने राम बरात की अनुमति न मिलने पर पुलिस थाने में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से अनुमति नहीं दी, सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।