ऋषिकेश में बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, हरियाणा के युवकों को भीड़ ने घेरकर पीटा

ऋषिकेश में बुधवार शाम उस समय तनाव फैल गया जब हरियाणा से आए दो पर्यटकों पर भीड़ ने हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने कार में बैठकर एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे किए। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने उन्हें बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा और कार में तोड़फोड़ की।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 21 May 2026, 4:41 PM IST
google-preferred

Rishikesh: ऋषिकेश में बुधवार शाम उस समय तनाव फैल गया जब हरियाणा से आए दो पर्यटकों पर भीड़ ने हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने कार में बैठकर एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे किए। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने उन्हें बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा और कार में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अश्लील इशारों के आरोप के बाद बढ़ा विवाद

मामला हरिद्वार रोड स्थित काली के ढाल इलाके का है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की कार (HR08AL9398) में सवार दो युवक ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि कार सवार युवक उसे देखकर अभद्र इशारे कर रहे थे। लड़की की शिकायत पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और विवाद शुरू हो गया।

बहस से शुरू हुआ मामला, भीड़ ने कार को घेरा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। युवकों ने आरोपों को गलत बताया, लेकिन स्थानीय लोग गुस्से में आ गए। देखते ही देखते भीड़ ने कार को घेर लिया और उस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद स्थिति तेजी से बिगड़ गई और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

उत्तराखंड में क्या हुआ रातोरात? 24 परिवारों ने अचानक छोड़ा आशियाना

कार से खींचकर युवकों पर हमला

आरोप है कि भीड़ ने पहले कार के अंदर ही युवकों से मारपीट की। इसके बाद उन्हें बाहर खींचकर पीटा गया। घटना के दौरान एक युवक के कपड़े तक उतार दिए गए और उसे नग्न अवस्था में सड़क पर घुमाकर पीटा गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान नेशनल हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, हालात पर काबू

सूचना मिलने पर आईडीपीएल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने दोनों घायल पर्यटकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका मेडिकल कराया गया। इसके बाद दोनों युवकों को चौकी ले जाया गया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

उत्तराखंड के जंगलों में धधकती आग ने ली जान, चमोली में 70 मीटर गहरी खाई में गिरा फायर वाचर, रेस्क्यू टीम को मिला शव

वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों और पर्यटकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Location :  Rishikesh

Published :  21 May 2026, 4:41 PM IST

Advertisement