चित्रकूट में दुर्गा दर्शन करने गए किशोर की मौत, पानी पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
चित्रकूट के बेल्हौरा गांव में दुर्गा प्रतिमा के दर्शन करने गए 13-14 वर्षीय रघुवीर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हैंडपंप का पानी पीने के बाद उसके पेट में तेज दर्द हुआ और उल्टियां होने लगीं। सीएचसी रामनगर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।