हिंदी
एकांश ढुल को मिठाई खिलाते परिजन
New Delhi: यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप करके पहली रैंक हासिल की है। परीक्षा में राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरी रैंक हासिल की है। पिछले साल 295वीं रैंक लाने वाले एकांश बीजेपी नेता कृष्ण ढुल के बेटे है, जिन्होने ऑल इंडिया तीसरी रैंक लाकर पंचकूला का नाम भी रोशन कर दिया।
पंचकूला के एकांश ढुल ने देशभर में AIR 3 हासिल की। वे बीजेपी नेता कृष्ण ढुल के बेटे हैं। उनकी मां निर्मला भी प्रिंसिपल हैं। खास बात यह है कि एकांश ने पिछले साल 295वीं और उससे पहले 342वीं रैंक हासिल की थी।
अनुज अग्निहोत्री
राजेश्वरी सुवे एम
अकांश धुल
राघव झुनझुनवाला
ईशान भटनागर
ज़िनिया अरोड़ा
ए आर राजाह मोहाइदीन
पक्षल सेक्रेट्री
आस्था जैन
उज्ज्वल प्रियंक
रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। यूपीएससी फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध PDF मेरिट लिस्ट में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं। UPSC Civil Services Examination 2025 के लिए कुल 979 वैकेंसी घोषित की गई थीं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत Civil Services (Main) Examination का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक किया गया था, जबकि Personality Test (Interview) 26 फरवरी 2026 को पूरा हुआ। इंटरव्यू राउंड के लिए केवल उन्हीं उम्मीदवारों को बुलाया गया था, जिन्होंने सिविल सेवा मेन्स परीक्षा पास कर ली थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
Location : New Delhi
Published : 6 March 2026, 3:36 PM IST
Topics : Ekansh Dhull Panchkula UPSC 2025 UPSC 2026 UPSC Result