हिंदी
दिल्ली की ज़िनिया अरोरा ने UPSC 2025 में ऑल इंडिया रैंक 6 प्राप्त की है। उन्होंने पहले वर्ल्ड बैंक की नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी की थी। इससे पहले वे UPSC 2024 में 156वीं रैंक भी हासिल कर चुकी हैं।
जिनिया अरोरा
New Delhi: भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार दोपहर को जारी कर दिया गया। इस रिजल्ट के साथ ही देश को कुल 958 नए अधिकारी मिल गए हैं। इस साल कई प्रतिभाशाली उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की। जिनमें ज़िनिया अरोरा (Zinnia Arora) ने पूरे देश में 6वीं रैंक (AIR 6) प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है।
ज़िनिया अरोरा (Zinnia Arora) UPSC 2025 की टॉपर उम्मीदवारों में से एक हैं, जिन्होंने ऑल इंडिया रैंक 6 हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी सफलता खास इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने वर्ल्ड बैंक की नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी की और अपने सपने को पूरा किया।
ज़िनिया ने दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक किया है। पढ़ाई के बाद उन्होंने विश्व बैंक और संयुक्त राष्ट्र (UN) जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों में काम किया। उन्हें शुरू से ही ग्लोबल पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में रुचि रही इसलिए उन्होंने UPSC में राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध को अपना वैकल्पिक विषय चुना।
उनका लक्ष्य भारतीय विदेश सेवा (IFS) में जाना है ताकि वह देश का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर सकें। इसके अलावा ज़िनिया पीसएक्स नामक एक गैर-लाभकारी संगठन की सह-संस्थापक भी हैं, जो युवाओं को सामाजिक मुद्दों और नीति-निर्माण से जोड़ने का काम करता है। उनके माता-पिता दोनों ही प्रशासनिक सेवाओं में हैं। जिनसे प्रेरणा लेकर उन्होंने कम उम्र में ही देश सेवा का सपना देखा।
UPSC ने खोले अवसर के दरवाजे, ग्रेजुएट्स के लिए 349 पदों पर जारी की भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
ज़िनिया अरोरा ने इससे पहले यूपीएससी 2024 में 156वीं रैंक हासिल की थी। लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य को और बेहतर बनाने के लिए फिर से परीक्षा दी और इस बार टॉप-10 में जगह बनाकर 6वीं रैंक हासिल की।