हिंदी
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजों में राजेश्वरी सुवे एम ने ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की। 6 मार्च 2026 को घोषित परिणाम में कुल 958 उम्मीदवारों का चयन हुआ। जानें UPSC टॉपर्स और परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी।
राजेश्वरी सुवे एम ने ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की
New Delhi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजों में Rajeshwari Suve M ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2 हासिल की है। 6 मार्च 2026 को घोषित हुए इस परिणाम में वे देश की शीर्ष सफल उम्मीदवारों में शामिल रहीं। UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में गिनी जाती है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेते हैं, लेकिन अंतिम चयन केवल कुछ ही उम्मीदवारों का होता है। इस उपलब्धि के साथ वह UPSC CSE 2025 की महिला टॉपर भी बनीं।
इस वर्ष घोषित परिणाम के अनुसार कुल 958 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) समेत कई अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में नियुक्ति का अवसर मिलेगा। राजेश्वरी सुवे एम जो तमिलनाडु के मदुरै की रहने वाली है उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट तैयारी का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता ने देशभर के लाखों सिविल सेवा अभ्यर्थियों को प्रेरित किया है। राजेश्वरी सुवे एम ने UPSC में सफलता से पहले भी राजेश्वरी प्रशासनिक सेवा में अपनी पहचान बना चुकी थीं। उन्होंने तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) की ग्रुप-I परीक्षा में टॉप किया था और डिप्टी कलेक्टर पद हासिल किया था। उनकी यह उपलब्धि पहले ही उन्हें तमिलनाडु के युवाओं के बीच प्रेरणा बना चुकी थी। अब UPSC में AIR-2 हासिल कर उन्होंने अपने लक्ष्य को और ऊंचा कर दिया है।
Union Public Service Commission द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में होती है:
इन तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पार करने के बाद ही अंतिम मेरिट सूची जारी की जाती है।

राजेश्वरी सुवे एम की उपलब्धि कई युवा अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह संदेश है कि लगातार मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति के साथ इस कठिन परीक्षा में भी सफलता हासिल की जा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि UPSC जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षा में सफलता पाने के लिए लंबी अवधि की योजना, निरंतर अभ्यास और विषयों की गहरी समझ बेहद जरूरी होती है।

UPSC CSE 2025 Final Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए टॉप टेन की सूची
UPSC परिणाम घोषित होने के बाद सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों पर राजेश्वरी सुवे एम को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। कई शिक्षकों, कोचिंग संस्थानों और छात्रों ने उनकी उपलब्धि की सराहना की है।