हिंदी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गए हैं। वे देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से हरिद्वार पहुंचेंगे, जहां वे बैरागी कैंप मैदान में आयोजित राज्य सरकार के ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड के दौरे पर
Dehradun: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गए हैं। देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। वे देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से हरिद्वार पहुंचें, जहां वे बैरागी कैंप मैदान में आयोजित राज्य सरकार के ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य में अगले वर्ष होने जा रहे चुनाव और कुंभ की दृष्टि से यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके हैं। भाजपा का दावा है कि शाह को सुनने के लिए करीब 2 लाख लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान वे CAA के तहत 5 लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे। हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान में अलग-अलग जिलों से भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और साधु-संत पहुंच रहे हैं। मैदान में बड़ी संख्या में कुर्सियां लगाई गई हैं और सभा स्थल लगभग भर चुका है।
अमित शाह की जनसभा को लेकर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। जनसभा के लिए मंच भी पूरी तरह सजकर तैयार किया गया है।
अमित शाह शहर में करीब सवा चार घंटे रहेंगे। इस दौरान वह वैरागी द्वीप में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन, जनसभा संबोधन और अन्य गतिविधियों के बीच वह निजी होटल में आयोजित पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत सभी मंत्री व विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता रहेंगे।
खाड़ी में हो रहे हमलों ने बढ़ाई उत्तराखंडवासियों की चिंता, जानिए कहां किस हाल में हैं लोग…
2:30 बजे से 3:00 बजे तक अमित शाह वैरागी कैंप में ही नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। 3:00 से 3:30 बजे के बीच उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। 3:30 बजे वैरागी कैंप से निकलकर 3:40 बजे एक निजी होटल पहुंचेंगे। यहां पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक केंद्रीय गृह मंत्री बैठक करेंगे। इसके बाद 4:45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे.