भोले के दरबार में ‘नोटों वाली कांवड़’… हजारों नहीं, अनगिनत नोटों से सजी अनोखी आस्था!
मुज़फ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-एनसीआर के शिवभक्त दीपांशु की अनोखी ‘नोटों वाली कांवड़’ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 10, 20, 50 और 100 रुपये के अनगिनत नोटों से सजी इस कांवड़ को लेकर वह हरिद्वार से पैदल यात्रा कर रहे हैं। जलाभिषेक के बाद सभी नोटों से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।