गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, क्यों महत्वपूर्ण है उनका यह दौरा…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार 7 मार्च को कुंभ नगरी हरिद्वार दौरे के भ्रमण पर हैं। उनका यह दौरा राज्य में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव, हरिद्वार कुंभ मेले की दृष्टि से काफी अहम समझा जा सकता है। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार के अच्छे कामों की ओर भी वे जनता का ध्यान दिला सकते हैं।