हिंदी
गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार दौरे पर
Haridwar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार 7 मार्च को कुंभ नगरी हरिद्वार दौरे के भ्रमण पर हैं। उनके भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जहां उनके कार्यक्रम होने हैं, वहां व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ तथा गृह सचिव शैलेश बगौली सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। इन अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए पांडाल, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही राज्य की विकास यात्रा एवं नए कानूनों से संबंधित प्रस्तावित प्रदर्शनी की तैयारियों की भी समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यवस्था को कार्यक्रम से पूर्व भली-भांति परीक्षण कर लिया जाए, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की कमी न रह जाए। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री का भ्रमण अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं त्रुटिरहित, सुव्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएं।
खाड़ी में हो रहे हमलों ने बढ़ाई उत्तराखंडवासियों की चिंता, जानिए कहां किस हाल में हैं लोग…
दिनांक : 07 मार्च 2026
उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर जनसभा
समय : दोपहर 12:15 बजे
स्थान : बैरागी कैंप, हरिद्वार
नूतन न्याय सहिता पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन
समय : दोपहर 02:00 बजे
स्थान : बैरागी कैंप, हरिद्वार
उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन
समय : दोपहर 02:30 बजे
स्थान : बैरागी कैंप, हरिद्वार
Haldwani News: दहेज प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता का हल्द्वानी में हंगामा, पुलिस भवन में धरना
गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा कई दृष्टि से खास समझा जा सकता है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। हरिद्वार में अगले साल कुंभ मेला आयोजित होगा। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार ने कल 6 मार्च को राज्य के आर्थिक विकास के उत्साहजनक आंकड़े जारी किये हैं।
ये आंकड़े बताते हैं कि राज्य आर्थिक प्रगति के रास्ते पर अग्रसर है। चार वर्षों में राज्य की GSDP डेढ़ गुना बढ़ी। बैरागी कैंप में दोपहर को होने वाली जनसभा में गृह मंत्री सरकार के अच्छे कार्यों पर भी प्रकाश डालेंगे।
Location : New Delhi
Published : 6 March 2026, 7:59 PM IST