हिंदी
राम चरण के बॉडीगार्ड कौन हैं?
New Delhi : साउथ सुपरस्टार Ram Charan इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ से ज्यादा अपनी सेफ्टी टीम के एक खास सदस्य को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों राम चरण के साथ नजर आने वाले बॉडीगार्ड की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। यह कोई और नहीं, बल्कि उनके सबसे खास और नए सदस्य हैं। उसकी लंबी-चौड़ी कद-काठी और अट्रैक्टिव बॉडी को देखकर फैंस भी हैरान हैं। आइए जानते हैं राम चरण के इस बॉडीगार्ड के बारे में।
Ram Charan के आसपास हर वक्त नजर आने वाला यह व्यक्ति कोई सिंपल सिक्योरिटी गार्ड नहीं है। जानकारी के मुताबिक, यह अफ्रीकी का प्रोफेशनल MMA फाइटर Kevin Kunta है। उनका असली नाम अब्दू सोवे बताया जाता है और वह गाम्बिया के रहने वाले हैं।
MMA यानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एक ऐसा खेल है जिसमें बॉक्सिंग, कराटे, कुश्ती और कई अन्य फाइटिंग का कॉम्बो होता है। यही वजह है कि इस खेल के खिलाड़ी काफी स्ट्रांग माने जाते हैं।
राम चरण-जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, जानें पूरी डिटेल
केविन की सबसे बड़ी खासियत उनकी तेज रफ्तार फाइटिंग रिकॉर्ड है। कहा जाता है कि वह बेहद कम समय में लगातार कई किक मारने की कैपेबिलिटी रखते हैं। उनकी शानदार बॉडी और दमदार फिटनेस उन्हें आम बॉडीगार्ड्स से अलग बनाती है।
हालांकि अभी तक यह आधिकारिक रूप से साफ नहीं हुआ है कि केविन राम चरण के प्राइवेट बॉडीगार्ड हैं या फिर किसी खास प्रोग्राम और फिल्म प्रमोशन के दौरान उनकी टीम का हिस्सा बने हैं।
Kevin Kunta केवल फाइटर ही नहीं, बल्कि फिटनेस की दुनिया का भी जाना-पहचाना नाम हैं। इंटरनेशनल लेवल पर कई फाइट्स में हिस्सा लेने के साथ-साथ वह MMA चैंपियनशिप जीत चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी फिटनेस और ट्रेनिंग वीडियो काफी चर्चाओं में रहती हैं।
Ram Charan की फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर कैसे हुआ हादसा? जानें पूरा मामला
रिपोर्ट्स के अनुसार, केविन 2 से 4 लाख रुपये तक प्रतिदिन चार्ज करते हैं। हालांकि आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं, लेकिन उनकी फीस नॉर्मल सिक्योरिटी गार्ड से काफी ज्यादा है।
Ram Charan की सुरक्षा टीम में एक इंटरनेशनल MMA फाइटर की मौजूदगी ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। अब लोग सिर्फ उनकी फिल्मों का ही नहीं, बल्कि उनके इस स्पेशल सिक्योरिटी सेटअप का भी जिक्र कर रहे हैं। स्टार की सुरक्षा के लिए अपनाया गया यह अलग अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
Location : New Delhi
Published : 3 June 2026, 6:49 PM IST
No related posts found.