हिंदी
बिजली के खंभे से गिरा लाइनमैन
Raebareli: जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे करवती मजरे ऐहार गांव में बुधवार को बिजली लाइन की खराबी ठीक करते समय एक संविदा लाइनमैन खंभे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अटोरा बुजुर्ग गांव निवासी राजू (37) पुत्र बनवारी संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। बुधवार को वह पूरे करवती गांव में खराब हुई बिजली लाइन की मरम्मत करने के लिए खंभे पर चढ़ा था।
Bengaluru: डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली
इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से सीधे सीमेंटेड सड़क पर औंधे मुंह गिर पड़ा। घटना स्थल के पास एक टूटा हुआ बिजली का खंभा भी पड़ा था।
लाइनमैन के गिरते ही मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने तत्काल उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रायबरेली में बिजली संकट को लेकर सपा का सरकार पर हमला, राहुल लोधी ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण क्षेत्र के अवर अभियंता बृजेश कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल कर्मचारी का हालचाल लिया। उन्होंने बताया कि खंभे पर चढ़ते समय लोहे के पैडल से पैर फिसल जाने के कारण राजू नीचे गिर गया। विभाग की ओर से घायल कर्मचारी के समुचित उपचार की व्यवस्था कराई जा रही है। घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों में चिंता का माहौल है।
Location : Raebareli
Published : 3 June 2026, 5:29 PM IST