Dynamite News ने जब Gen-Z पर पूछा सीधा सवाल, तो जानें राहुल गांधी ने क्या दिया जवाब

संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन बिल को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच राहुल गांधी ने Gen-Z की भूमिका को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ के सवाल का सीधा जवाब दिया और परिसीमन बिल के बाद संसद और राज्य विधानसभाओं बढ़ने वाली सीटों को सीधे Gen-Z से लिंक किया।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 29 November 2026, 1:43 PM IST
google-preferred

New Delhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के नेता परिसीमन बिल को लेकर सरकार के खिलाफ लामबंद हैं। लोकसबा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार इसका विरोध कर रहे हैं और विपक्षी दलों को इसके खिलाफ वोट करने के लिए तैयार कर रहे हैं। राहुल गांधी ने शनिवार शाम को एक प्रेस वार्ता में परिसीमन के खिलाफ कई बातें कहीं। इश दौरान डाइनामाइट न्यूज़ के एक सवाल के जवाब का भी राहुल गांधी ने सीधा जवाब दिया। डाइनामाइट न्यूज़ ने राहुल गांधी से Gen-Z की भूमिका को लेकर सवाल किया था। राहुल गांधी ने इस सवाल का प्राथमिकता से जवाब दिया।

राहुल गांधी से कोमल चौहान ने पूछा सवाल

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से पूछा कि क्या आप चाहते हैं कि जिस तरह इंडिया ब्लॉक और अन्य विपक्षी दल परिसीमन बिल का विरोध कर रहे हैं, उसी तरह Gen-Z यानी युवा पीढ़ी भी इस लड़ाई में शामिल हो?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dynamite News Hindi (@dynamitenews)

'मुझे ऐसे युवाओं की जरूरत है, जो डरते नहीं हैं'

इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें ऐसे लोगों की जरूरत है जो डरने के बजाय मजबूती से अपनी बात पर खड़े रहें। उनके मुताबिक, जो लोग डरते हैं वे पीछे हट जाते हैं, जबकि निडर लोग मुश्किल परिस्थितियों में भी डटे रहते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि उनका अनुभव है कि Gen-Z में डरने की प्रवृत्ति नहीं है। इस पीढ़ी में देश के प्रति सच्ची भावना है और वह अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटती। उन्होंने कहा कि उन्हें युवाओं पर भरोसा है, क्योंकि देश का भविष्य उन्हीं के हाथों में है।

Leader of the Opposition Rahul Gandhi and komal chauhan

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कोमल चौहान (Img: Dynamite News)

'मोदी-शाह के सामने भी खड़े हो रहे हैं युवा'

राहुल गांधी ने अपने जवाब में कहा कि आज के युवा मोदी और शाह के सामने भी अपनी बात रखने के लिए खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोध के दौरान युवा लाठियां भी खा रहे हैं, लेकिन पीछे नहीं हट रहे। राहुल गांधी ने युवाओं के इस रवैये का जिक्र करते हुए कहा कि देश में निडर लोगों का होना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में कई लोग डर के कारण अपनी बात खुलकर नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे माहौल को बदलने में युवा पीढ़ी अहम भूमिका निभा सकती है।

'बच्चे अपने माता-पिता को भी रास्ता दिखा रहे हैं'

राहुल गांधी ने कहा कि जब युवा अपने अधिकारों और संविधान के लिए आवाज उठाते हैं, तो उनके माता-पिता भी उन्हें देखकर सोचने पर मजबूर होते हैं। उन्होंने कहा कि पहले माता-पिता बच्चों की सुरक्षा करते थे, लेकिन आज कई मौकों पर बच्चे ही अपने माता-पिता को हिम्मत दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं के संविधान के लिए खड़े होने को अहम बताते हुए कहा कि Gen-Z संविधान के लिए लड़ रही है और यह एक अच्छी बात है।

Location :  New Delhi

Published :  29 November 2026, 1:43 PM IST

Advertisement