मानसून सत्र में सरकार का बड़ा दांव: महिला आरक्षण और परिसीमन बिल लाने की तैयारी, द्रमुक पर टिकी निगाहें
केंद्र सरकार मानसून सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पेश करने की तैयारी कर रही है। लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत जुटाने के लिए द्रमुक सहित कई गैर-एनडीए दलों से संपर्क बढ़ाया गया है। द्रमुक का समर्थन इस विधेयक के लिए निर्णायक माना जा रहा है।