अमेठी में राहुल गांधी के तीखे तेवर, बोले- मोदी और शाह से नहीं डरता
अमेठी दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में राहुल गांधी ने संविधान, नोटबंदी, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा।