Rahul Gandhi ने Sultanpur Court में दर्ज कराया ये बयान, इस डेट को होगी अगली सुनवाई

कांग्रेस सांसद और लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने मानहानि मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए नई तारीख मुकर्रर की है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 February 2026, 12:44 PM IST
google-preferred

Sultanpur: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को सुल्तानपुर की अदालत में मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराया। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए नई तारीख मुकर्रर की है। इस दौरान अदालत परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुल्तानपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को बेगुनाह बताया। राहुल ने पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया। वह करीब 20 मिनट तक कोर्ट में मौजूद रहे।  कोर्ट ने मामले में सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए अगली तारीख 9 मार्च निर्धारित की है।

सुल्तानपुर कोर्ट के बाहर जुटी समर्थकों की भीड़

सुल्तानपुर में हर्ष फायरिंग: आबकारी सिपाही जेल पहुंचा, जानिए पूरा मामला

ये था मामला

कर्नाटक में एक प्रेसवार्ता के दौरान राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप है। इसे लेकर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के विरुद्ध दीवानी में मानहानि का केस दायर किया था। इसकी सुनवाई चल रही है। इस मामले में राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 को पेश हुए थे। उसके बाद से वह सुनवाई की तिथि के दिन अनुपस्थित होते रहे। 19 जनवरी को जब वह हाजिर नहीं हुए तो अदालत ने उन्हें 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था।

मोची के परिवार से मिलने जाते राहुल गांधी

कोर्ट परिसर में भारी भीड़ को देखते हुए कोर्ट कक्ष से लेकर बाहर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रही। भीड़ को नियंत्रित करने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।

SP MLA Ram Khiladi Yadav ने की डाइनामाइट न्यूज़ से खास बातचीत, वीडियो में सुनिये क्या कहा?

रामचेत मोची के घर पहुंचे राहुल

कोर्ट से निकलने के बाद राहुल रामचेत मोची की दुकान पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की। राहुल ने मोची की पोती श्रद्धा को गोद में लिया। उसके पैर में चोट देखकर उन्होंने पूछा कि क्या हुआ। परिवार ने बताया कि चोट ठीक नहीं हो रही है। इस पर राहुल ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से बच्ची के इलाज की बात कही।

रामचेत मोची की तीन महीने पहले कैंसर से मौत हो गई थी। डेढ़ साल पहले राहुल गांधी ने उनकी दुकान पर बैठकर जूते सिले थे। बाद में उन्होंने रामचेत को सिलाई मशीन भी भेजी थी।

Location : 
  • Sultanpur

Published : 
  • 20 February 2026, 12:44 PM IST

Advertisement
Advertisement