हिंदी
Samajwadi Party के विधायक Ram Khiladi Yadav ने BJP सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने और अफसरशाही बढ़ाने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरा बयान।
Lucknow: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक Ram Khiladi Yadav ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ऐसी कार्यप्रणाली अपना रही है जिससे जनप्रतिनिधियों की भूमिका सीमित हो रही है। उनका दावा है कि यूपी में कई अफसर विधायक का फोन तक नहीं उठाते और उनकी बात सुनने को तैयार नहीं होते।
राम खिलाड़ी यादव ने कहा कि विधायक कानून बनाने का काम करते हैं और गरीब व किसान अपनी समस्याएं लेकर उनके पास आते हैं, लेकिन अफसरों की मनमानी के कारण जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का अफसरों पर कोई अंकुश नहीं है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विधायक ने सरकार से जनप्रतिनिधियों के सम्मान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की।