यूपी की बड़ी खबर: भाजपा ने गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी समेत समेत इन जिलों में नियुक्त किये जिलाध्यक्ष, देखिए सूची
भाजपा ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 5 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। अंबेडकरनगर, वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर महानगर और देवरिया में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की इन नियुक्तियों को आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।