हिंदी
एआई समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडप में आयोजित AI समिट का पांचवा दिन है। इस बीच भारत मंडप में हंगामे की खबर है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद अपनी टी शर्ट उतार कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भारत अमेरिका ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और "PM is Compromised" के नारे लगाए।
अचानक नारेबाजी शुरू होने से कुछ समय के लिए कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल किया और स्थिति को सामान्य किया। कांग्रेस के हंगामें और प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन देश के खिलाफ और देश की छवि खराब करने वाला है।
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा तोड़कर प्रवेश किया और 'PM is Compromised' के नारे लगाए।@INCIndia @IYC #aisummit #newdelhi #trending #reels #congress pic.twitter.com/jYkIoOSV4g
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 20, 2026
बीजेपी ने कहा कि जब देश खुद को एक वैश्विक तकनीकी महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रहा है, तो ऐसा आचरण केवल उन लोगों के हितों को साधता है जो भारत को लड़खड़ाते हुए देखना चाहते हैं। सियासी विरोध एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाना अधिकार नहीं है। भारत इससे बेहतर का हकदार है।
बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस राहुल गांधी के कहने पर विरोध कर रही है। यह बिना मुद्दे का, बिना सोच का और बिना भावना का प्रदर्शन है। यह भाजपा या प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन नहीं, यह भारत की उपलब्धियों के खिलाफ प्रदर्शन है।
वहीं इंडियन यूथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया और लिखा- AI समिट के चमकदार मंच के पीछे सच दबाया नहीं जा सकता। जब देशहित से ऊपर कॉरपोरेट हित दिखें और विदेश नीति में नरमी साफ नजर आए, तब विरोध कर्तव्य बन जाता है।
MP MLA कोर्ट में पेशी के बाद राहुल गांधी के वकील का बयान आया सामने, जानिये क्या कहा…
बता दें कि यह समिट न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि इससे आने वाले वर्षों में एआई की दिशा और नीतियों पर भी बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। इसमें दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष, टेक कंपनियों के सीईओ, नीति निर्माता और एआई विशेषज्ञ एक मंच पर एआई के भविष्य पर चर्चा करेंगे।
इस वैश्विक समिट में दुनियाभर के नीति निर्माता, एआई विशेषज्ञ, शिक्षाविद, टेक इनोवेटर और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े वैश्विक मुद्दों, शासन, सुरक्षा और सामाजिक प्रभाव पर चर्चा की जा रही है।
MP MLA कोर्ट में पेशी के बाद राहुल गांधी के वकील का बयान आया सामने, जानिये क्या कहा…
एआई का उपयोग स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और वित्त जैसे क्षेत्रों में बड़े बदलाव ला सकता है। ऐसे में इस समिट से निकलने वाले फैसले आने वाले वर्षों में दुनिया भर में एआई के विकास और उपयोग को प्रभावित कर सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 20 February 2026, 2:42 PM IST