सोनभद्र में युवा कांग्रेस ने पकौड़े का ठेला लगाकर जताया विरोध, सरकार की रोजगार नीति पर उठाए सवाल
सोनभद्र में युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस पर पकौड़े का ठेला लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार की रोजगार नीति को विफल बताते हुए ‘रोजगार दो-देश बचाओ’ जैसे नारे लगाए।