हिंदी
विकास भवन महराजगंज में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित मेगा क्रेडिट कैम्प में 673 लाभार्थियों को 15.80 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण स्वीकृत/वितरित किया गया। विभिन्न योजनाओं के तहत युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला।
महराजगंज में लगा मेगा क्रेडिट कैम्प
Maharajganj: विकास भवन परिसर में जनपद स्तरीय मेगा क्रेडिट कैम्प का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) महेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रदान कर स्वरोजगार, लघु उद्योग, पशुपालन एवं सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, कैम्प में जनपद के विभिन्न बैंकों की कुल 166 शाखाओं ने भागीदारी की और पात्र आवेदकों के प्रकरणों का निस्तारण करते हुए बड़ी संख्या में ऋण स्वीकृत किए। कुल 673 लाभार्थियों को लगभग 1580.57 लाख रुपये (15.80 करोड़ रुपये से अधिक) की ऋण स्वीकृति/वितरण किया गया।
महराजगंज के न्यू ज्योतिमा हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज
योजनावार स्वीकृत ऋण का विवरण इस प्रकार है-
सीएम युवा योजना: 144 प्रकरणों में 388.05 लाख रुपये
पीएम सूर्य घर योजना: 40 प्रकरणों में 64.70 लाख रुपये
पीएम स्वनिधि योजना: 167 प्रकरणों में 31.53 लाख रुपये
मुद्रा योजना: 53 प्रकरणों में 228.10 लाख रुपये
पशुपालन योजना: 104 प्रकरणों में 193.15 लाख रुपये
अन्य योजनाएं: 165 प्रकरणों में 675.04 लाख रुपये
Udham Singh Nagar: मां के कारण दो साल की बच्ची को जाना पड़ा जेल, जानिये क्या है मामला
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से मिले। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत ऋण का शीघ्र वितरण सुनिश्चित किया जाए और लाभार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन भी दिया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने कहा कि यह मेगा क्रेडिट कैम्प जनपद में रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वरोजगार आधारित योजनाएं युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे ऋण का सदुपयोग कर अपने उद्यम को सफल बनाएं।
वहीं इसके अलावा, कार्यक्रम के दौरान चयनित लाभार्थियों को डेमो चेक वितरित किए गए। अधिकारियों ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें सफल व्यवसाय संचालन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।