Udham Singh Nagar: मां के कारण दो साल की बच्ची को जाना पड़ा जेल, जानिये क्या है मामला

कहते हैं कि गेहूं के साथ घुन भी पिस जाता है। उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र में कुछ ऐसा ही हुआ। यहाँ हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे लोग बेहद दुखी हैं। कारण कि एक महिला और उसके मायके वालों के किये की सजा महिला की दो साल की बेटी को भुगतनी पड़ी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 February 2026, 1:35 PM IST
google-preferred

Udham Singh Nagar: उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे लोग बेहद दुखी हैं। लोगों के दुखी होने का खास कारण यह है कि एक महिला और उसके मायके वालों के किये की सजा महिला की दो साल की बेटी को भुगतनी पड़ रही है। उस मासूम बच्ची को बिना वजह जेल जाना पड़ा।

क्या है मामला

दरअसल, दिनेशपुर क्षेत्र में रहने वाले एक दंपती के बीच विवाद हो गया था। इस पर पत्नी सुरभी ने मायके फोन करे जानकारी दी। इसके बाद उसके मायके से कई लोग आए और उन्होंने महिला के पति प्रसन्नजीत साह के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बीच-बचाव में आई प्रसन्नजीत साह की 70 वर्षीय मां संध्या के साथ भी मारपीट की जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी। घायल अवस्था में बुजुर्ग महिला को 108 के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छह लोगों को सजा

प्रसन्नजीत की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी सुरभी, सास सुजाता, साली दिशा, साला अमन और साले के दोस्तों सुमित और पीयूष पर हत्या का मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया। इस दौरान आरोपित पत्नी सुरभी के साथ उसकी 2 वर्षीय दुधमुंही पुत्री को भी जेल जाना पड़ा।

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में आक्रामक रहेगी कांग्रेस, गणेश गोदियाल ने दिये ये संकेत

बेटी के लिए तड़प रहा है पिता

प्रसन्नजीत अपनी 2 वर्षीय बेटी हृदया से बेहद प्यार करता है। बताया जाता है कि विवाद भी हृदया के रोने की वजह से पनपा था। जानकारी के अनुसार घटना वाली रात हृदया रो रही थी। जबकि मां अपने काम में व्यस्त थी। प्रसन्नजीत के टोकने पर दोनों में विवाद हो गया जिसने खूनी रूप धारण कर लिया। प्रसन्नजीत बताते हैं वह कोशिश करेंगे की उनकी पुत्री उनके पास रहे। जो न्यायालय के आदेश के बाद ही संभव है।

Rahul Gandhi ने Sultanpur Court में दर्ज कराया ये बयान, इस डेट को होगी अगली सुनवाई

पिता 2 वर्षीय लाडली हृदया के भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। एक तरफ मां की मौत से वह मानसिक रूप से परेशान हैं, तो दूसरी तरफ बेटी हृदया के भविष्य की चिंता भी उन्हें खाये जा रही है।

 

Location : 
  • Udham Singh Nagar

Published : 
  • 20 February 2026, 1:35 PM IST

Advertisement
Advertisement