Kaushambi News: स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत पर DM की पैनी नजर, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी
कौशांबी में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार योजनाओं और संचारी रोग नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाया। समीक्षा बैठक में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए, वहीं रोजगार मेले और स्वास्थ्य अभियानों को लेकर भी बड़े फैसले लिए गए।