Bhadohi News: महिला आरक्षण पर बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, बोले- कमान से निकल चुका तीर

भदोही पहुंचे पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने महिला आरक्षण का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी की राजनीतिक समझ पर सवाल उठाए। इसके अलावा चंद्रशेखर और ओवैसी के गठबंधन तथा आजम खान की बयानबाजी पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 29 November 2026, 6:12 PM IST
google-preferred

Bhadohi: महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर जारी सियासी खींचतान के बीच पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं की आबादी 50 फीसदी है और अब उन्हें बराबरी का अधिकार देने का समय आ गया है। उन्होंने महिला आरक्षण का विरोध करने वालों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तीर कमान से निकल चुका है, जिसे कोई रोक नहीं पाएगा।

भदोही के सारीपुर गांव पहुंचे बृज भूषण शरण सिंह ने महिला आरक्षण, परिसीमन और विपक्षी दलों की राजनीति समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

महिला आरक्षण के विरोध पर राहुल गांधी को घेरा

बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति का अपना नजरिया होता है। इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था तो उसका श्रेय भी उन्हें मिला। देश में आवश्यकता के अनुसार समय-समय पर कानून बनाए गए हैं। उन्होंने मंडल आयोग का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी विरोध हुआ था, लेकिन वीपी सिंह की सरकार में इसे लागू किया गया और आज लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।

Hathras: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने को लेकर डीएम सख्त, बूथों पर पहुंचकर दिए अहम निर्देश

पूर्व सांसद ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिलेगा। आगर विपक्ष इसे चुनावी विधेयक मानता है तो सभी दलों को इसमें शामिल होकर विधेयक पारित कराना चाहिए।

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश की नब्ज नहीं पहचान पा रहे हैं। महिला आरक्षण का विरोध करना उनके लिए राजनीतिक मुश्किल बन सकता है। उन्होंने कहा कि इसका विरोध करने वाले महिलाओं के अधिकारों के दुश्मन कहे जाएंगे।

Bhadohi

पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह (Image Source: Dynamite News)

परिसीमन से किसी राज्य का नुकसान नहीं होगा

परिसीमन को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान पर भी बृज भूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि परिसीमन से किसी भी राज्य की सीटें कम नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के कम आबादी वाले क्षेत्रों में भौगोलिक बनावट, क्षेत्रफल और अनुपात के अनुसार सीटें बढ़ेंगी। इससे किसी राज्य का नुकसान नहीं होगा।

भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष में केवल एक ही राग चल रहा है और वह है मोदी विरोध। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के विरोध के चलते अन्य मुद्दों पर अलग नजरिया सामने नहीं आ रहा है।

Kaushambi News: 8 माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाये गम्भीर आरोप

चंद्रशेखर और ओवैसी के गठबंधन पर साधा निशाना

चंद्रशेखर और असदुद्दीन ओवैसी की जनसभाओं में जुट रही भीड़ को लेकर बृज भूषण शरण सिंह ने इसे बेमेल गठबंधन बताया। उन्होंने दलित और मुस्लिम समुदाय की राजनीतिक एकजुटता पर सवाल उठाते हुए सूअर पालन और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विवादास्पद टिप्पणी भी की।

उन्होंने दावा किया कि दोनों समुदायों को राजनीतिक रूप से एक साथ लाने का प्रयास आजादी के समय भी हुआ था। उनके मुताबिक, दलित और मुस्लिम समुदाय राजनीतिक रूप से एक साथ नहीं जाएंगे। आजम खान और ओवैसी के बीच चल रही बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि दोनों अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े हैं और अपनी सुविधा के अनुसार बयान दे रहे हैं। बृज भूषण शरण सिंह भदोही के सारीपुर गांव स्थित पूर्व प्रमुख दिनेश के घर पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

Location :  Bhadohi

Published :  29 November 2026, 6:12 PM IST

Advertisement