Instagram for TV: अब मोबाइल छोड़िए, टीवी पर देखिए Reels, भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है Meta का नया ऐप

Instagram for TV जल्द भारत में लॉन्च होगा। अब यूजर्स Apple TV, Amazon Fire TV और Google TV पर Reels देख सकेंगे। जानिए एक टीवी पर पांच अकाउंट जोड़ने, रिमोट कंट्रोल और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नए फीचर्स।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 29 November 2026, 5:05 PM IST
google-preferred

New Delhi: Instagram यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। जो लोग पहले छोटी मोबाइल स्क्रीन पर Reels देखते थे, उन्हें जल्द ही बड़ी स्क्रीन का एक्सपीरियंस मिलेगा। Meta भारत में Instagram for TV लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

लॉन्च होने के बाद, यूजर्स अपने पसंदीदा क्रिएटर्स के Reels सीधे स्मार्ट TV पर देख पाएंगे। इसकी खास बात यह है कि एक ही स्क्रीन पर परिवार और दोस्तों के साथ एंटरटेनिंग वीडियो देखने का मौका मिलेगा।

Instagram for TV जल्द ही भारत में होगा उपलब्ध

Meta ने 27 नवंबर को मुंबई में हुए अपने सालाना क्रिएटर इवेंट 'हाउस ऑफ Instagram' में भारत में ऐप लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी के मुताबिक, Instagram for TV आने वाले दिनों में उपलब्ध हो सकता है।

हालांकि, ऑफिशियल लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है। ऐप Apple TV, Amazon Fire TV और Google TV जैसे सपोर्टेड डिवाइस पर काम करेगा। इसका मतलब है कि यूज़र्स इन प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करने वाले स्मार्ट TV पर Reels देख पाएंगे।

Meta ऑफिस में यूथ कांग्रेस का हंगामा, 15 मिनट में वापस आए नेताओं के Instagram अकाउंट; फिर भी क्यों दी चेतावनी?

एक टीवी पर जोड़ सकेंगे पांच अकाउंट

Instagram for TV इस्तेमाल करना और आसान हो जाएगा। यूजर्स को सबसे पहले अपने स्मार्ट TV पर Instagram ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद, वे Reels देखने के लिए अपने अकाउंट से लॉग इन कर सकते हैं। कंपनी आपको एक ही टीवी पर ज्यादा से ज्यादा पांच Instagram अकाउंट जोड़ने की सुविधा देती है। इससे परिवार के अलग-अलग सदस्य अपने पसंदीदा अकाउंट से कंटेंट देख सकते हैं। हर सदस्य को Reels देखने का एक कस्टमाइज़्ड अनुभव मिलेगा।

एक टीवी पर जोड़ सकेंगे पांच अकाउंट (Img- AI)

रिमोट से चलेगी रील्स, फोन से भी कर सकेंगे कास्ट

टीवी पर Reels देखने के लिए, यूजर्स को अब बार-बार अपना मोबाइल फ़ोन उठाने की ज़रूरत नहीं होगी। वे रिमोट का इस्तेमाल करके वीडियो को कंट्रोल कर पाएंगे। Reels और अलग-अलग चैनल उनकी पसंद के हिसाब से दिखाए जाएंगे।

एक वीडियो खत्म होने के बाद अगला Reel अपने आप चलने लगेगा। Reels को सीधे मोबाइल फोन से टीवी पर भी कास्ट किया जा सकता है। इसके लिए फोन और टीवी का एक ही Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट होना जरूरी है।

Instagram पर अब नहीं दिखेंगी अश्लील और हिंसक Reels? एडवाइजरी के बाद Meta ने बदले ये नियम

बच्चों की सुरक्षा के लिए खास फीचर

मेटा ने इस ऐप में बच्चों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा है। Reels को 13+ कंटेंट के लिए रेट किया जाएगा। टीन अकाउंट के लिए उपलब्ध सुरक्षा फ़ीचर भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, टीवी पर Instagram इस्तेमाल करने में बिताया गया समय टीन अकाउंट की रोज़ाना इस्तेमाल की लिमिट में गिना जाएगा। इससे माता-पिता को अपने बच्चों के स्क्रीन टाइम पर नज़र रखने में मदद मिलेगी।

Location :  New Delhi

Published :  29 November 2026, 5:05 PM IST

Advertisement