हिंदी
WhatsApp पर मैसेज भेजना हुआ आसान (Img- AI)
New Delhi: WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने Android और iOS यूजर्स के लिए Scheduled Messages फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस सुविधा की मदद से अब यूजर्स किसी भी मैसेज को पहले से लिखकर उसके भेजने की तारीख और समय तय कर सकेंगे।
यानी किसी दोस्त को जन्मदिन की बधाई देनी हो या किसी खास मौके पर शुभकामनाएं भेजनी हों, तो निर्धारित समय पर ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खास बात यह है कि मैसेज भेजने के लिए फोन का इंटरनेट से कनेक्ट होना या WhatsApp का खुला रहना भी जरूरी नहीं होगा।
WhatsApp ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि Scheduled Messages फीचर की मांग यूजर्स लंबे समय से कर रहे थे। अब इस सुविधा के जरिए मैसेज भेजने का काम पहले से तय किया जा सकेगा। यूजर्स केवल टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि फोटो, वीडियो और लिंक भी शेड्यूल कर पाएंगे। यह सुविधा पर्सनल चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट में भी उपलब्ध होगी। इससे जन्मदिन, सालगिरह और जरूरी रिमाइंडर जैसे संदेश समय पर भेजना आसान हो जाएगा।
Whatsapp: महिलाओं के लिए शुरू हुई नई डिजिटल सुविधा, इस WhatsApp नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले WhatsApp पर उस व्यक्ति या ग्रुप की चैट खोलें, जिसे मैसेज भेजना है। इसके बाद अपना मैसेज टाइप करें या फोटो-वीडियो चुनें। अब सेंड बटन को टैप करके होल्ड करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर तारीख और समय चुनने का विकल्प दिखाई देगा। अपनी पसंद का समय चुनकर कन्फर्म करते ही मैसेज शेड्यूल हो जाएगा।
WhatsApp का नया फीचर करेगा कमाल (Img- Pinterest)
यूजर्स मौजूदा समय से कम से कम 10 मिनट बाद और अधिकतम 14 दिन आगे तक के लिए मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। यानी अगर किसी खास दिन सुबह मैसेज भेजना है, तो उसे पहले ही तैयार करके समय तय किया जा सकता है। इससे जरूरी संदेश भेजना याद रखने की परेशानी भी कम होगी।
इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि मैसेज शेड्यूल होने के बाद WhatsApp के सर्वर पर चला जाएगा। इसलिए तय समय पर मैसेज भेजने के लिए यूजर का फोन चालू होना, इंटरनेट से जुड़ा होना या WhatsApp खुला रहना जरूरी नहीं होगा। कंपनी के मुताबिक, शेड्यूल किए गए मैसेज भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगे।
WhatsApp के ये 7 सीक्रेट फीचर्स शायद नहीं जानते होंगे आप
यूजर्स चैट की इन्फो स्क्रीन पर जाकर अपने शेड्यूल किए गए मैसेज देख सकते हैं। अगर किसी मैसेज को भेजने का इरादा बदल जाता है, तो उसे डिलीट भी किया जा सकेगा। खास बात यह है कि मैसेज डिलीट करने पर सामने वाले व्यक्ति को कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा। कंपनी इस फीचर को दुनियाभर में Android और iOS यूजर्स के लिए चरणबद्ध तरीके से रोलआउट कर रही है।
Location : New Delhi
Published : 26 November 2026, 12:36 PM IST
Topics : tech news WhatsApp Scheduled Messages WhatsApp Scheduled Text WhatsApp Tips and Tricks WhatsApp New Feature