हिंदी
property हड़पने के लिए दे रही थी पति को जहर( img:x)
Ghaziabad: इंदिरापुरम पुलिस ने एक महिला को अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को धीरे-धीरे जहर देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार को गिरफ्तार की गई महिला ने करोड़ों रुपये की संपत्ति और दो करोड़ रुपये के बीमा की राशि हड़पने के लिए यह अपराध करने की बात कबूल की है।
ये भी पढ़ें-निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा! रेलिंग टूटने से राजमिस्त्री की मौत, मकान मालिक समेत 3 लोग घायल
इंदिरापुरम निवासी सुशील भटनागर ने अपनी पत्नी रेणु भटनागर, सास लता सक्सेना, साले रवि सक्सेना, रिश्तेदार सुशील गिरधर और मुख्य साजिशकर्ता बबलू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 109, 123 और 61 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सुशील ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इन सभी लोगों ने उन्हें, उनके बेटे वंश भटनागर और भतीजे देव भटनागर को मारने के इरादे से सीसा (लैड) युक्त जहरीले पदार्थ ‘लैड पॉइजन’ का इंजेक्शन लगाने की साजिश रची। पीड़ित सुशील भटनागर ने बताया कि उनके, वंश और भतीजे की चिकित्सकीय जांच में लैड पॉइजन की पुष्टि हुई।
पति को जहर देने की कोशिश में रेणु भटनागर गिरफ्तार(img: AI Generated )
इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि आरोपी रेणु के पति का लगभग दो करोड़ रुपये का बीमा है और कई करोड़ रुपये की संपत्ति है। पुलिस ने बताया कि रेणु ने स्वीकार किया कि वह पति के बीमा में नामित थी और उसने अपने पति को धीरे-धीरे जहर देकर मारने की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार उसे विश्वास था कि पति की मृत्यु के बाद सारी संपत्ति उसके नाम हो जाएगी और इसी लालच में आकर उसने कथित तौर पर अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को धीरे-धीरे जहर देना जारी रखा।
ये भी पढ़ें- US Citizenship Rule: ट्रंप को फिर लगा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर नए आदेश को अदालत ने किया खारिज
रेणु के जिम ट्रेनर बबलू का भी प्राथमिकी में नाम है। पुलिस इस पूरी साजिश में उसकी भूमिका की जांच कर रही है। एसीपी ने कहा कि इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका और आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
Location : Indirapuram
Published : 26 November 2026, 12:43 PM IST
Topics : Ghaziabad Slow Poison Case ghaziabad news Indirapuram police Renu Bhatnagar Arrest UP Crime News