‘मेरी नहीं तो किसी की नहीं…’ शादी की खबर सुनते ही सलमान ने उठाया खौफनाक कदम

शादी तय होने के बाद युवती ने बात करनी बंद की तो हो गया बवाल, प्रेमी ने उसे जबरन बंदी बनाया और चाकू दिखाकर उसे डराता और धमकी देता रहा। आरोपी धमकी देता था कि अगर वह उसकी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने देगा।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 25 November 2026, 10:57 AM IST
google-preferred

Meerut: शादी तय होने के बाद युवती ने मेरठ निवासी सलमान से मिलना-जुलना बंद कर दिया तो वह उसे परेशान करने लगा। आरोप है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसने युवती को आबूलेन स्थित एक होटल में बुलाया और कमरे में बंधक बना लिया। आरोपी ने पूरी रात युवती को कमरे से बाहर नहीं निकलने दिया। वह चाकू दिखाकर उसे डराता और धमकी देता रहा। मंगलवार दोपहर युवती किसी तरह होटल से बाहर निकली और बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए सड़क पर भागने लगी।

आरोप है कि पीछे से आए सलमान ने युवती के बाल पकड़कर उसे खींच लिया और जबरन वापस ले जाने लगा। युवती की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी होटल के अंदर भाग गया।  इसके बाद आरोपी होटल की तीसरी मंजिल की छत से पड़ोसी मकान पर कूदकर फरार हो गया। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे सदर बाजार थाना क्षेत्र के आबूलेन की है।

ये भी पढ़ें-UP में 2027 की जंग से पहले सियासी घमासान, निषाद और राजभर के बीच इन सीटों पर टकराव

शादी तय हुई तो मिलने जुलने पर रोक

पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद निवासी 24 वर्षीय युवती की करीब एक साल पहले मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी सलमान से मुलाकात हुई थी। दोनों एक निजी कंपनी में काम करते थे। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर मुलाकातें होने लगीं। इसी बीच युवती की शादी तय हो गई। उसने नौकरी छोड़ दी और सलमान से दूरी बनाते हुए मिलना-जुलना भी बंद कर दिया।

आरोप है कि सलमान लगातार युवती से संपर्क करने और मिलने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। करीब दो दिन पहले युवती अपनी सहेली के घर मेरठ आई थी।इसकी जानकारी सलमान को हो गई। उसने नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को मिलने के लिए बुलाया और आबूलेन स्थित स्क्वायर होटल ले गया। वहां उसे कमरे में बंद कर दिया।

meerut crime news

gf की किसी और से शादी की बात सुनके बनाया बंधक(AI Generated img)

चाकू से मारने की धमकी

युवती ने पुलिस को बताया कि सलमान ने उसे पूरी रात होटल के कमरे में बंधक बनाकर रखा। वह उसे बाहर नहीं निकलने दे रहा था और चाकू दिखाकर डराता था। आरोपी धमकी देता था कि अगर वह उसकी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने देगा। वह जान से मारने की धमकी देकर युवती पर दबाव बना रहा था।

चीख सुनकर दौड़े लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर युवती बदहवास हालत में होटल से बाहर निकली और मदद के लिए चिल्लाने लगी। तभी आरोपी ने उसे पकड़कर वापस होटल ले जाने की कोशिश की। युवती की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे छोड़कर होटल के अंदर भाग गया। लोगों ने उसका पीछा करते हुए होटल में घुसने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। होटल कर्मचारियों ने लोगों से कहा कि वे खुद आरोपी को नीचे लेकर आएंगे। इसी बीच सलमान होटल की तीसरी मंजिल की छत से बगल के मकान पर कूद गया और फरार हो गया।

ये भी पढ़ें-ग्रेटर नोएडा: ढकी नंबर प्लेट वाली कार का चालान काटने पर विवाद, ट्रैफिक कांस्टेबल लाइन हाजिर

आरोपी को पकड़ने के लिए 2 टीमें लगाई

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस युवती को थाने ले आई। उसका बयान दर्ज करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी सलमान की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

 

Location :  Meerut

Published :  25 November 2026, 10:57 AM IST

Advertisement