हिंदी
आखिर क्या है निषाद-राजभर के बीच खींचतान की वजह(AI Generated img)
Lucknow: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद के बीच खींचतान की मुख्य वजह दोनों के आपसी हित हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में सुभासपा एनडीए गठबंधन का हिस्सा नहीं थी। उस समय बीजेपी ने ओबीसी वोटों को ध्यान में रखते हुए निषाद पार्टी को 10 सीटें दी थीं। इस बार वह ज्यादा सीटें चाह रही है। इस बार सुभासपा भी गठबंधन का हिस्सा है। उसे पिछली बार इंडी गठबंधन में 15 सीटें मिली थीं। ऐसे में कोई भी एक-दूसरे से कम सीटों पर समझौता नहीं करना चाहता। वहीं, दोनों का पूर्वांचल में प्रभाव है। ऐसे में कई सीटें ऐसी हैं जिन पर दोनों की निगाहें हैं।
ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा: ढकी नंबर प्लेट वाली कार का चालान काटने पर विवाद, ट्रैफिक कांस्टेबल लाइन हाजिर
ओम प्रकाश राजभर की दावेदारी का सबसे अहम केंद्र आजमगढ़ की अतरौलिया सीट बन रही है। राजभर यहां अपने बेटे अरुण राजभर को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। संजय निषाद पिछला चुनाव निषाद पार्टी के लड़ने का हवाला देकर इस सीट पर अपनी दावेदारी जता रहे हैं। इसके अलावा गोरखपुर की चौरीचौरा सीट भी इस सियासी दांव-पेच का केंद्र बन सकती है। यहां 2022 में निषाद पार्टी के सरवन निषाद ने जीत दर्ज की थी। राजभर इस सीट पर करीब 50 हजार राजभर मतदाता होने का तर्क देकर दावेदारी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-UP Election 2027: BSP पहली बार AI वीडियो से करेगी प्रचार; गांवों तक पहुंचेगा ‘चलो लखनऊ’ संदेश
वहीं, जौनपुर की शाहगंज सीट पर 2022 में निषाद पार्टी के रमेश सिंह जीते थे, लेकिन अब राजभर की पार्टी इस सीट पर भी दावा कर रही है। आजमगढ़ की दीदारगंज सीट से ओम प्रकाश राजभर अपने बेटे अरविंद राजभर को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में हैं। इस पर निषाद पार्टी की भी दावेदारी रही है।
दोनों में इन सीटों पर है टकराव ( img: x)
एनडीए के मंत्री संजय निषाद के लिए 2027 में चुनौती अपने कोर वोटर को बचाने के लिए भी है। वह केवट, मल्लाह, मांझी, बिंद और कश्यप समेत मछुआ समुदाय से जुड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कर आरक्षण दिलाने के मुद्दे को लगातार उठा रहे है। ऐसे में चुनाव नजदीक आने के साथ आरक्षण का सवाल बीजेपी के साथ राजनीति कद बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण मुद्दा बन सकता है। बिहार की विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी की यूपी में सक्रियता ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। हाल ही में गोंडा जिले में उनकी रैली ने संजय निषाद की चिंता बढ़ा दी है।
निषाद और राजभर का अपना वोट बैंक है। बीजेपी किसी को नाराज नहीं करना चाहती। पिछले चुनाव में मंत्री संजय निषाद की पार्टी एनडीए के साथ चुनाव लड़ी थी। बाद में एनडीए सरकार में राजभर की पार्टी की एंट्री हो गई। सूत्रों के अनुसार मौजूदा समय में राजभर का एनडीए में बढ़ता कद और विकासशील इंसान पार्टी को मिल रही तवज्जो की वजह से निषाद पाला बदलने के विकल्प पर भी सोच सकते हैं।
Location : lucknow
Published : 25 November 2026, 10:21 AM IST