IAS से राजनीति तक दिव्या मित्तल का नया कदम, अब किस सीट से उतरेंगी मैदान में?
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने की बात कही है, लेकिन किसी राजनीतिक दल में शामिल होने से इनकार किया है। मिर्जापुर की 96 विधानसभा सीट की चर्चा जरूर है, लेकिन उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की है।