हिंदी
राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश यादव
Maharajganj: जिले के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की SIR समीक्षा बैठक का आयोजन एक मैरेज हाल में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश यादव ने सभी पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने SIR प्रक्रिया के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र और पार्टी के भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने निर्देश दिया कि 26 दिसंबर तक हर हाल में SIR फॉर्म भरवाना सुनिश्चित किया जाए।
ओमप्रकाश यादव ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद पार्टी के अंदर की तकरार अब खुलकर सामने आ रही है। उन्होंने इसे सत्ता पक्ष की आंतरिक अस्थिरता का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की भूमिका में समाजवादी पार्टी मजबूती से खड़ी है और जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडे ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि संविधान बचाने का चुनाव होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए SIR प्रक्रिया को पूरी गंभीरता से पूरा किया जाए।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजू दुबे ने किया। मंच पर उपस्थित नेताओं ने अपने संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा का संचार किया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि SIR प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है और SIR उसी दिशा में पहला कदम है।
Gorakhpur News: इमरान खान निकला गिरोह का सरगना, कई जिलों तक फैला था नेटवर्क
कार्यक्रम में जिले और विधानसभा स्तर के कई जिम्मेदार नेता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष: विद्यासागर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष गोरखपुर व लक्ष्मीपुर SIR प्रभारी: प्रह्लाद यादव, बृजमनगंज SIR प्रभारी: रजनीश यादव, महराजगंज सदर प्रभारी: विंद्रेश कन्नौजिया और नौतनवा SIR प्रभारी व पूर्व विधायक: श्रीपत आजाद शामिल है। वरिष्ठ नेताओं में पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी, डॉ. राजेश यादव, विक्रम यादव, लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 19 December 2025, 7:59 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Samajwadi Party SIR Review Meeting UP Election 2027