Sultanpur: बाजार में अचानक कार से उतरे हमलावर, दो युवकों पर बरसाए लाठी-डंडे

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया। कार सवार हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 13 November 2026, 3:05 PM IST
google-preferred

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। कार सवार अज्ञात हमलावरों ने दोनों युवकों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 

रंजिश में किया जानलेवा हमला

मामला है सुलतानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के नटौली गांव स्थित पारा बाजार में दो युवक किसी काम से जा रहे थे, तभी अचानक कार में दो अज्ञात हमलावर आए और दोनों युवक पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। दोनों हमलावरों ने युवकों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Kanpur Murder: HAL कैंपस के पास किसने की युवक की हत्या? खून से सनी ईंट ने बढ़ाया शक

मौके से फरार हुए आरोपी 

हमले के दौरान दोनों युवकों कि चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुचें तो हमलावर कार समेत फरार हो गए। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को बुलाकर उसकी मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(CHC) बल्दीराय पहुंचाया जहां पर फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। 

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर समाजवादी पार्टी का पोस्टर वॉर, कहा- मायावती की तरह होगा दोनों का हाल

पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की 

घटना की सूचना मिलते ही बल्दीराय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी, शुरुआती जांच में हमले के पीछे का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी फरार हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द हिरासत में लेने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है की पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

Location :  sultanpur

Published :  13 November 2026, 3:05 PM IST

Advertisement