हिंदी
प्रतीकात्मक फोटो (IMG: Pinterest)
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के शाहपुर क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के डेढ़ साल बाद एक खुशी नाम की महिला ससुराल से जेवर, नकदी, दो लैपटॉप और कपड़े लेकर अचानक गायब हो गई। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो वह घर में नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने एक दूर के रिश्तेदार पर विवाहिता को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल के सीसीटीवी फुटेज में विवाहिता की एक युवक से मुलाकात होने की बात सामने आई है।
मामला शाहपुर क्षेत्र की इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी का है। यहां रहने वाले एक युवक ने बताया कि उनके बड़े भाई के बेटे की शादी करीब डेढ़ साल पहले संतकबीरनगर जिले के एक गांव की रहने वाली खुशी से हुई थी। परिवार ने बताया कि सोमवार रात खुशी घर में रखे जेवर, नकदी, दो लैपटॉप और अपने कपड़े लेकर चली गई। मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो खुशी घर में नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मायके और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की।
Symbolic Photo (IMG; Pinterest)
पुलिस की शुरुआती जांच में सिद्धार्थनगर जिले के बांसी थाना क्षेत्र के मेचुका निवासी विवेक कुमार सिंह का नाम सामने आया है। आरोप है कि विवेक सोमवार शाम संगम चौराहे के पास स्थित एक होटल में आकर रुका था। इसी दौरान खुशी भी उससे मिलने होटल पहुंची थी। बताया जा रहा है कि होटल में दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद खुशी अपने ससुराल लौट आई। हालांकि, देर रात वह घर से चुपचाप निकल गई। दूसरी ओर, विवेक भी होटल से बिना किसी को बताए चला गया।
थानाध्यक्ष अंजय सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। गुरुवार शाम पुलिस टीम संगम चौराहे स्थित होटल पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में खुशी और विवेक की मुलाकात होने की बात सामने आई है।
Location : Gorakhpur
Published : 13 November 2026, 1:26 PM IST