Gorakhpur: जिस पिता से सुरक्षा की उम्मीद, उसी ने बेटे पर किया धारदार हथियार से वार, हालत गंभीर
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक पिता पर अपने बेटे पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। घायल युवक को सदर अस्पताल के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमे की कार्रवाई शुरू कर दी है।