हिंदी
प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव
Lucknow: सियासी गलियारों और सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से चल रही हलचल पर आखिरकार विराम लग गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव के रिश्ते को लेकर जो तूफान उठा था, वह अब थम गया है। तलाक की चर्चाओं, तीखे आरोपों और सार्वजनिक बयानबाजी के बाद दोनों के बीच सुलह हो गई है। प्रतीक यादव ने साफ कर दिया है कि वह अब अपर्णा यादव को तलाक नहीं देंगे और उनके बीच सब कुछ ठीक है।
इंस्टाग्राम पोस्ट से दिया सुलह का संदेश
बुधवार दोपहर प्रतीक यादव ने खुद इंस्टाग्राम पर अपर्णा यादव के साथ एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “All is Good यानी सब अच्छा है। चैंपियन वो होते हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं। हम चैंपियंस का परिवार हैं।” इस पोस्ट के बाद तलाक की अटकलों पर विराम लग गया।
10 दिन पहले मचा था बवाल
गौरतलब है कि महज 10 दिन पहले प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर लगातार दो पोस्ट डालकर अपर्णा यादव को स्वार्थी महिला और बुरी आत्मा तक कह दिया था। उस वक्त तलाक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं और मामला निजी दायरे से निकलकर सार्वजनिक बहस बन गया था।
प्रतीक बोले- जिन्हें जलन है वे भाड़ में जाएं
प्रतीक यादव ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि 19 जनवरी को उनके और अपर्णा के बीच गंभीर विवाद हुआ था। गुस्से में उन्होंने पोस्ट किए, लेकिन अब दोनों ने मिलकर मामला सुलझा लिया है। उन्होंने विवाद से परेशान लोगों पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें हमारे साथ आने से जलन है, वे भाड़ में जाएं।
प्रेम विवाह के 2 साल बाद पति बना हैवान, दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो को दी खौफनाक मौत
अपर्णा यादव का बड़ा बयान
अपर्णा यादव ने भी साफ किया कि उनके और पति के बीच सब कुछ ठीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से उनके रिश्ते में दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं। यह सिर्फ पारिवारिक मामला नहीं बल्कि इसके पीछे राजनीतिक और सामाजिक कारण भी हैं। उन्होंने कहा कि वह मानसिक रूप से मजबूत हैं और बदनाम करने की कोशिशें उन्हें कमजोर नहीं कर सकतीं।
लव स्टोरी से सियासत तक का सफर
प्रतीक और अपर्णा की लव स्टोरी 2001 में शुरू हुई थी और 4 दिसंबर 2011 को दोनों ने शादी की। दोनों की दो बेटियां हैं। अपर्णा यादव 2022 में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। इस पूरे विवाद और सुलह को सियासत से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
Location : Lucknow
Published : 29 January 2026, 1:02 AM IST