हिंदी
कौशाम्बी पुल के नीचे मिली युवक का शव( ig dynamite news)
Kaushambi: मंझनपुर थाना क्षेत्र के तनना नहर पुलिया के पास बाइक चला रहा एक युवक अचानक संतुलन खो बैठा और बाइक समेत नहर में जा गिरा। इस हादसे में युवक की जान चली गई। उसका शव पूरी रात नहर में ही पड़ा रहा।
गुरुवार सुबह करीब 7 बजे वहां से गुजर रहे लोगों ने नहर में शव देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल फोन मिला। उसकी मदद से युवक की पहचान करारी निवासी दिनेश कुमार पुत्र संत नारायण के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दिनेश किसी जरूरी काम से धाता गया था। वहां से घर लौटते समय तनना नहर पुलिया के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह नहर में गिर गया। रात का समय होने के कारण किसी को हादसे की जानकारी नहीं मिल सकी, जिससे युवक का शव पूरी रात नहर में पड़ा रहा।
गुरुवार सुबह नहर में युवक का शव देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच की और जरूरी सबूत जुटाए।
ये भी पढ़े- प्रतापगढ़ में कुएं में गिरकर 65 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर में मातम छा गया।
Location : Uttra Pradesh
Published : 12 November 2026, 1:14 PM IST
Topics : Breaking News Dead Body Under Bridge Police Investigation suspicious death Uttar Pradesh News