लखीमपुर खीरी में भीषड़ ट्रक हादसा! 500 मीटर तक घिसटती रही बाइक, 3 की मौत
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भीरा-पलिया हाईवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। रपटा पुल के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें नर्सिंग और जीएनएम की पढ़ाई कर रही दो छात्राओं समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंसकर करीब 500 मीटर तक घिसटती रही।