Delhi Double Murder: मालवीय नगर में डबल मर्डर से सनसनी, मां ने दो बेटियों की हत्या के बाद किया ये घिनौना काम

मालवीय नगर इलाके में डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस को शक है कि एक मां ने ही अपनी 33 और 28 वर्षीय दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद की जान लेने की कोशिश की।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 6 March 2026, 12:26 PM IST
google-preferred

New Delhi: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस को शक है कि एक मां ने ही अपनी 33 और 28 वर्षीय दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद की जान लेने की कोशिश की। नाजुक हालत में मां को एम्स में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज जारी हैं।

जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरुवार शाम सामने आई, जब घर के भीतर से दोनों सगी बहनों के शव गुरुवार देर शाम बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि मां ने ही अपनी दोनों बेटियों की हत्या की है। हालांकि अभी इस मामले में कई पहलुओं से जांच की जा रही है और मां का बयान भी दर्ज किया जाना बाकी है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। घटना ने इलाके के सभी लोगों के होश फाक्ता कर दिए हैं।

घटनास्थल पर क्राइम टीम और एफएसएल (FSL) की टीमों ने घंटों तक साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारी ने बताया- सटीक घटनाक्रम और हत्या की वजह का पता तभी चलेगा जब मां होश में आएगी और अपना बयान दर्ज कराएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि मौत के समय और तरीके की पुष्टि हो सके। इधर, दक्षिण दिल्ली में हुई इस घटना ने स्थानीय निवासियों को सदमे में डाल दिया है। पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है ताकि इस दोहरे हत्याकांड और खुदकुशी की वजह सामने आ सके।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 6 March 2026, 12:26 PM IST

Advertisement
Advertisement