तालाब के किनारे दिखे दो शव, सिर पर गहरे वार के निशान… गांव में मची चीख-पुकार, पुलिस ने शुरू की हत्या की जांच
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के शव तालाब के नाले से मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले के खुलासे के लिए कई पहलुओं पर जांच जारी है।