Nainital: हल्द्वानी में डबल मर्डर का खुला राज, आरोपियों ने बतायी खौफनाक वारदात की कहानी

हल्द्वानी की बड़ी मंडी में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सिर्फ छह घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सामान को बरामद किया है।

Nainital: हल्द्वानी की बड़ी मंडी क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुए डबल मर्डर मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में चारों आरोपियों ने दिलदहलाने वाले राज खोले हैं।

जानकारी के अनुसार मृतकों के पास मिले दस्तावेज़ों के आधार पर पुलिस ने उनके परिवारों से संपर्क किया। पहचान होने पर यह सामने आया कि युवक शुभम टम्टा, निवासी तल्ला खोल्टा अल्मोड़ा और युवती लक्ष्मी पोखरिया, निवासी मल्ली पोखरी ओखलकांडा नैनीताल हैं। मृतका के परिजन सुरेश चंद्र पोखरिया की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में FIR नंबर 52/2026 धारा 103(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

SP नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, SP हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी जाँच, सीसीटीवी फुटेज, मौके से जुटाए साक्ष्य और मैनुअल जानकारी के आधार पर छानबीन तेज की।

करीब छह घंटे की निरंतर कार्रवाई के बाद टीम उस गिरोह तक पहुंच गई जिसने इस वारदात को अंजाम दिया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की गई तो पूरी कहानी सामने आ गई।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आरोपियों ने कबूल किया कि सभी वारदात की रात एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब के नशे में युवती से छेड़छाड़ की कोशिश की गई, जिसका विरोध शुभम और लक्ष्मी दोनों ने किया। विरोध से बौखलाए आरोपियों ने मिलकर पहले शुभम की हत्या की और राज़ न खुले इसलिए लक्ष्मी को भी मार डाला। पहचान छिपाने के लिए दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए गए।

Indian Army में करियर का मौका: Agniveer भर्ती 2026-27 का नोटिफिकेशन जारी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि वारदात में शामिल गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर के खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, मारपीट और धमकी जैसे गंभीर मुकदमे शामिल हैं। वहीं दीपेश लटवाल भी एनडीपीएस एक्ट के तीन पुराने मामलों में आरोपी रह चुका है।

नयना देवी मंदिर की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप, ट्रस्ट ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की

वारदात के खुलासे के बाद SSP मंजुनाथ T.C. ने पूरी टीम को 2500 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की। एसएसपी ने कहा कि समाज में ऐसे जघन्य अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने यह भी दोहराया कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ पुलिस  कठोर कार्रवाई करती रहेगी।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 13 February 2026, 6:35 PM IST

Advertisement
Advertisement