हिंदी
फतेहपुर में सड़क हादसा
Fatehpur: थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में भयानक सड़क हादसा हो गया। देवराजपुर गांव के पास शुक्रवार शाम लगभग 4:00 बजे खागा की ओर से आ रही एक ग्रांड विटारा चार पहिया कार ने खागा की ओर जा रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चपेट में आकर तीन बाइस सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने अचेत अवस्था में उसे हदगांव सीएससी भेजा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ऐराया माशायक गांव के ब्रह्मदत्त, देवदत्त पुत्र गण शीतल प्रसाद, राहुल कुमार पुत्र ब्रह्मदत्त 25 वर्षीय अपनी बाइक से अपने गांव से चौकी चौराहे की तरफ़ से खागा जा रहे थे तभी चौकी चौराहा के आगे देवराजपुर गांव के पास सामने से आ रही एक कार से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे बाइक चालक और अन्य दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से हदगांव सीएचसी पहुंचाया गया। जिनकी हालत नाजुक देखते हुए राहुल कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजनों के मुताबिक जिला अस्पताल से गंभीर रूप से घायल को कानपुर हैलट भेज दिया गया है। पारिवारिक जनों ने बताया कि राहुल कुमार की मार्च महीने में बरात जानी है।
PTI के CEO और एडिटर-इन-चीफ विजय जोशी पहुंचे डाइनामाइट न्यूज़ ऑफिस, कहा- संस्थान की साख सर्वोपरि
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोटरसाइकिल और चार पहिया कार को अपने हिरासत में लेकर के जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस मामले में आगे की जांच
Location : Fatehpur
Published : 13 February 2026, 8:34 PM IST
Topics : car bike collision Fatehpur Road Accidents