हिंदी
मेरठ में दर्दनाक सड़क हादसा (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
Meerut: जिले के इंचौली थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। एनएच-34 स्थित नंगली ईशा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता, दो बेटियों और चचेरे भाई को रौंद दिया। सूचना पर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जिसमें पिता और बड़ी बेटी की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई अभिषेक और पलक घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर पर नितिन जाटव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मृतकों की पहचान किशोरीपुर गांव निवासी छोटू शर्मा (28) और उनकी बेटी परी (8) के रूप में हुई है। हादसा इंचौली थानाक्षेत्र के नंगली ईशा गांव के पास मवाना रोड पर हुआ।
शादी से घर लौटते समय उजड़ गई परिवार की खुशियां (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
Location : Meerut
Published : 28 November 2026, 6:48 AM IST