सिद्धार्थनगर में धान कटाई को लेकर खूनी विवाद, विवाद शांत कराने गए बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में धान कटाई को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। धान कटाई को लेकर हुए विवाद में समझाने गए बुजुर्ग की चार लोगों ने जमीन पर गिराकर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 November 2026, 1:29 AM IST
google-preferred

Siddharthnagar: उसका बाजार थाना क्षेत्र के दुमदुमवा गांव में शुक्रवार शाम को खौफनाक वारदात सामने आयी। आरोपियों ने धान कटाई को लेकर हुए विवाद में 65 वर्षीय दयाराम की गला दबाकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी और बेटियों के साथ भी मारपीट की गई।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

धान कटाई को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार ​घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। बताया जा रहा है कि दयाराम के दो मकान हैं—एक गांव के अंदर और दूसरा बाहर। बाहर वाले मकान से सटा रामलाल का खेत है, जहां शाम को कंबाइन मशीन से धान कट रहा था। इसी बीच पड़ोसी गांव पकड़ी के रहने वाले आनंद, उनके भाई महेश, रामलाल की पत्नी शांति और एक अन्य व्यक्ति ने कंबाइन ऑपरेटर से अपने खेत की कटाई कराने को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

​नसीहत की मिली सजा

आरोप है कि पास खड़े दयाराम ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो चारों ने मिलकर उन्हें धक्का दे दिया और जमीन पर गिराकर गला दबा दिया। शोर सुनकर उनकी पत्नी किसलौती और बेटियां रीत व सरिता बचाने दौड़ीं तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। हालत बिगड़ने पर घरवाले दयाराम को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​सांसद निधि से बन रही सड़क में गड़बड़ी के आरोप, सिद्धार्थनगर में डाइनामाइट न्यूज़ ने परखी जमीनी हकीकत

चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार दुमदुमवा गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पत्नी किसलौती ने उसका बाजार थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

यूपी में सिद्दार्थनगर, वाराणसी, बागपत, ललितपुर, कन्नौज, सोनभद्र, भदोही सहित कई जिलों के जिला जज बदले गये, देखें पूरी लिस्ट

पुलिस की कार्रवाई 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आनंद, महेश, शांति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दयाराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Location :  Siddharthnagar

Published :  28 November 2026, 1:26 AM IST

Related News

Advertisement