जिस भाई पर थी भरोसे की उम्मीद, उसी पर हत्या में शामिल होने का आरोप! 14 साल के किशोर की मौत से सनसनी

कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र में जमीन के लालच में 14 वर्षीय किशोर छोटू की हत्या का मामला सामने आया है। तालाब किनारे झाड़ियों में शव मिलने के बाद पुलिस ने 24 घंटे में खुलासे का दावा किया है। मृतक के भाई, भाभी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 23 November 2026, 3:33 PM IST
google-preferred

Kaushambi: कौशांबी में जमीन के लालच ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। जिस परिवार से एक किशोर को सुरक्षा और प्यार मिलना चाहिए था, उसी परिवार के लोगों पर उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। सैनी थाना क्षेत्र के मड़ियामई गांव में 14 वर्षीय किशोर छोटू की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को तालाब किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए तीन टीमें गठित कीं।

तालाब किनारे झाड़ियों में मिला था शव

पूरा मामला कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र स्थित मड़ियामई गांव का है। यहां 14 वर्षीय किशोर छोटू पुत्र राम लखन का शव गांव के पास तालाब किनारे झाड़ियों में मिला था। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

कौशांबी में चोरों का आतंक: बाइक सवार तीन संदिग्धों ने उड़ाईं जल निगम के नलों की पीतल की टोटियां, घटना CCTV में कैद

जमीन के लालच में रची गई हत्या की साजिश

पुलिस की जांच में इस हत्याकांड के पीछे जमीन का लालच सामने आया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने मिलकर किशोर की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि जमीन पर कब्जा पाने के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में मृतक का भाई और भाभी भी शामिल हैं। जिस परिवार के लोगों पर किशोर की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उन्हीं पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है।

Kaushambi News

भाई-भाभी समेत तीन गिरफ्तार (IMG: Dynamite News)

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से मिला सुराग

किशोर का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की थीं। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ संदिग्धों की गतिविधियों की जांच शुरू की। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और कॉल डिटेल रिकॉर्ड यानी सीडीआर की मदद ली गई। पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की।

स्टे के बावजूद फर्जी तरीके से जमीन दूसरे के नाम दर्ज! कौशांबी कलेक्ट्रेट में पीड़ित ने राजस्व कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप

भाई, भाभी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस हत्याकांड में राजेश्वर उर्फ टल्ली, निशा देवी और कमलेश को गिरफ्तार किया है। इनमें मृतक का भाई और भाभी निशा देवी भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों पर किशोर की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Location :  Kaushambi

Published :  23 November 2026, 3:32 PM IST

Related News

Advertisement