बस्ती में 26 साल की शिक्षिका 16 साल के छात्र को लेकर हुई फरार, परिजनों ने लगाई गुहार

यूपी के बस्ती से सोमवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 26 वर्षीय एक शिक्षिका अपने ही स्कूल के 16 वर्षीय छात्र के साथ फरार हो गई। खबर की सूचना मिलने परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 November 2026, 3:11 PM IST
google-preferred

Basti: बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी निभाने वाली एक शिक्षिका पर ही नाबालिग छात्र को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का गंभीर आरोप लगा है। मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र का है, जहां कक्षा 11 में पढ़ने वाला 16 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। आरोप है कि उसे उसी के स्कूल में पढ़ाने वाली 26 वर्षीय शिक्षिका रुपाली अपने साथ लेकर चली गई। हैरानी की बात यह है कि लापता किशोर स्कूल प्रबंधक का बेटा बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, किशोर अपने पिता के ही स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र है। इसी स्कूल में रुपाली नाम की शिक्षिका करीब एक वर्ष से अध्यापन कार्य कर रही थी।

बताया जा रहा है कि टीचर करीब एक साल से इस स्कूल में पढ़ा रही थी और उसी समय से छात्र के साथ उसका प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। जब दोनों के मिलन में अड़चनें आने लगी तो टीचर इस नाबालिग छात्र को लेकर फरार हो गई

बस्ती में हैरान करने वाला मामला (इमेज सोर्स-इंटरनेट)

छात्र के पिता का आरोप

छात्र के पिता का आरोप है कि शिक्षिका उनके बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। बेटे के अचानक लापता होने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में शिक्षिका पर संदेह होने के बाद पिता ने कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

बस्ती में युवक की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घटना बनी पहेली

लखनऊ तक हो रही तलाश

पुलिस के मुताबिक पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी टीचर और छात्र की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी और छात्र के मोबाइल फोन की लोकेशन सर्विलांस पर लगा दी गई है। हालांकि दोनों ने अभी फोन बंद कर रखा है। पुलिस के मुताबिक इनकी तलाश बस्ती के अलावा गोरखपुर और लखनऊ तक हो रही है।

फिल्मी स्टाइल में अपहरण, कार के अंदर बेरहम पिटाई और फिर सड़क पर फेंका! बस्ती पुलिस ने दबोचा मुख्य आरोपी

मामले में पुलिस की कार्रवाई 

मामले की गंभीरता को देखते हुए कप्तानगंज पुलिस ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लोकेशन ट्रेस कर दोनों की तलाश की जा रही है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी को सौंपी गई है।

Location :  Basti

Published :  23 November 2026, 3:04 PM IST

Advertisement