Basti News: जिस घर के सामने मिलने की जिद कर रहा था प्रेमी, वहीं चली गोली; गांव में मचा कोहराम

बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र में प्रेमिका से बात करने की जिद पर अड़े एक युवक ने उसके घर के सामने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक देर रात प्रेमिका के घर पहुंचा था और उससे मिलने की जिद कर रहा था। परिजनों के इनकार के बाद उसने आत्महत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 11 November 2026, 1:47 PM IST
google-preferred

Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हर्रैया, थाना क्षेत्र के बसेवाराय गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने प्रेमिका के घर के सामने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवकुमार पुत्र राम बुझारत के रूप में हुई है। वह ठाकुरपुर, थाना परशुरामपुर, जनपद बस्ती का निवासी था।

पुलिस के मुताबिक, शिवकुमार ग्राम बसेवाराय निवासी लालू प्रसाद पुत्र राम लोटन के यहां अपने रिश्तेदार के घर आया था। यहां वह एक लड़की से बात करने की जिद कर रहा था। बताया गया है कि वह लड़की से बात नहीं होने पर आत्महत्या करने की धमकी भी दे रहा था।

देर रात प्रेमिका के घर पहुंचा युवक

जानकारी के अनुसार, युवक देर रात प्रेमिका के घर पहुंचा था और उससे मिलने की जिद पर अड़ा हुआ था। हालांकि, लड़की के घरवालों ने उससे बात कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला गंभीर हो गया। गांव के लोगों ने भी युवक को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

पुलिस जांच में जुटी (Img : Dynamite News)

ये भी पढ़े: RTI का एक कागज और उजड़ गई जिंदगी, बस्ती में जन सूचना मांगने के विवाद ने लिया खूनी रूप

गांव वालों के सामने तमंचे से मारी गोली

पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक, गांव के लोगों की मौजूदगी में ही शिवकुमार ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस को 11 नवंबर 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे पीआरबी के जरिए सूचना मिली थी। सूचना ग्राम बसेवाराय, थाना हर्रैया, जनपद बस्ती से प्राप्त हुई थी। पुलिस को बताया गया कि एक युवक लड़की से बात करने की जिद कर रहा था और बात नहीं होने पर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। सूचना मिलने के बाद हर्रैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

ये भी पढ़े: अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो खाक हो जाती पूरी बस्ती, सहारनपुर में लकड़ी के कारखाने में भीषण आग से मचा हड़कंप

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक हर्रैया मय पुलिस बल, फॉरेंसिक टीम और पीआरवी मौजूद रही। युवक द्वारा अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या किए जाने के संबंध में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। वहीं, इस मामले में क्षेत्राधिकारी हरैया की ओर से भी जानकारी दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। युवक प्रेमिका से बात करने की जिद को लेकर उसके घर पहुंचा था और गांव वालों के समझाने के दौरान उसने खुद को गोली मार ली। इस घटना से बसेवाराय गांव में हड़कंप मच गया।

Location :  Basti

Published :  11 November 2026, 1:47 PM IST

Advertisement